श्री विष्णु जी मंदिर ओटेबंद बालोद
छत्तीसगढ़ राज्य की पावनधारा गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम ओटेबंद में विराजित श्री विष्णु महायज्ञ (मंदिर) का इतिहास काफी पुराना है, श्री विष्णु जी के दरबार में सालो साल से भक्तों का मेला लगे रहेते है।
यहां महाशिवरात्रि के 2 दिन बाद 11 दिनों का महायज्ञ मेला होता है, महायज्ञ मेला 61 वा वर्ष लगने को जा रहे हैं। जो लाखो की संख्या में भक्त पहुंचते है। महायज्ञ 60 वर्ष पूर्व भक्तों के द्वारा सुभारंभ किए गए थे। जो परंपरा भक्तों द्वारा आज भी प्रचलित चलन में है।
ओटेबंद अपने आप में एक विशेष महत्व रखने वाला एक छोटा सा गांव है, बालोद जिले के तहसील गुण्डरदेही के मध्य लगा हुआ ओटेबंद गांव अपने समक्ष एक विशाल एवं भक्तों का लोकप्रिय ग्राम है।
दुर्ग से बालोद रोड 18 किलोमीटर दूरी पर ग्राम अंडा के मध्य लगा हुआ है, जहां 12 मास श्री विष्णु जी के दरबार में भक्तों का रेला लगा रहता है।
श्री विष्णु महायज्ञ में बड़े बड़े साधु संत द्वारा महायज्ञ किए जाते हैं, जो एक स्वरूप मन की शुद्धिकरण एवम् मनोवांछित फल (मनोकामना) पूर्ण होते हैं। 11 का विशाल महायज्ञ में भक्त अनेक – अनेक मनोकामना लेकर आते है , विष्णु महायज्ञ में मनोकामना पूर्ण होती है।
रात्रिकालीन विभिन्न मण्डली द्वारा धार्मिक कार्यक्रम ( पंडवानी, रामलीला, कृष्णलीला, रामधुनी) का आयोजन एवम् यज्ञ के 11 दिनो तक आम भंडारे का आयोजन समिति के द्वारा किए जाता है।
ओटेबंद मन्दिर की विशेषताएं-
ओटेबंद मेले में विभिन्न जगहों से हज़ारों साधु संत एवम् नागा साधु संत आते हैं, दूर दूर से यह लाखो की संख्या में भक्त आते हैं । यहां भगवान विष्णु, लक्ष्मी, भगवान शिव, पार्वती,श्री जगन्नाथ जी, हनुमान जी, गणेश जी, कार्तिकेय,नंदी, भगवान विष्णु के दशावतार, तुलसी दास जी आदि समस्त देवी देवताओं की सुंदर मूर्तियां हैं।
साथ ही साथ कुंड में बहुत सारे कछुए भी डालें गये है।
Blogger :- Pushkar mishra 🖋️📝
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें