बुधवार, 28 अप्रैल 2021

ओनाकोना मंदिर बालोद, छत्तीसगढ़


ओना कोना मंदिर
यह रायपुर से लगभग 90 किलोमीटर, धमतरी से 35 किलोमीटर, बालोद से 50 किलोमीटर की दूरी पर ओनाकोना मंदिर स्थित है।शिव को समर्पित यह मंदिर – ओनाकोना मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक हिन्दू मंदिर है।
मजार का निर्माण – 
ओनाकोना मंदिर के पास में एक मजार भी है जो सूफी संत बाबा फरीद यहां समय  व्यतीत किए थे,उनकी याद में बनायी गयी है।
आकर्षक ओनाकोना मंदिर की दीवारों पर अनेक देवी देवताओं की सुंदर मूर्ति दीवारों पर उकेरी गई है।जो इस मंदिर को और भी खूबसरत बनाता है।
पर्यटक स्थल – ओनाकोना मंदिर पर्यटकों के आकर्षक का केंद्र है पर्यटक यहां दूर – दूर से इस मंदिर को देखने के लिए आते हैं।
राम की मूर्ति –मंदिर परिसर में श्री राम भगवान की एक सुंदर मूर्ति बनाया गया है जो पर्यटकों को काफी पसंद आता हैै।
गुरूर ब्लाक के अंतिम छोर पर बसे कर्रेझर के आश्रित ग्राम ओनाकोना में निर्माणाधीन आकर्षक मंदिर यहां की विशेष पहचान बनी हुई है।
ओनाकोना मंदिर जहां पर बनाया गया उसके आस – पास और भी मंदिर बनाया गया है । जो प्राकृतिक दृश्य और सुंदर वातावरण का अनुभव करता है।
 ओनाकोना मंदिर बालोद जिला का खूबसूरत मंदिर है।
ओनाकोना मंदिर की दीवारों में सुंदर कलाकृति की गई है जो मूर्ति को और भी बेहद ही खूबसूरत बनाता है।
पिकनिक स्पॉट – ओनाकोना मंदिर एक सुंदर पिकनिक स्पॉट है यहां पर आप बोटिंग, पिकनिक कैपिंग और ट्रेकिंग के लिए भी यहां आ सकते है।
गंगरेल बांध का एक छोर – ओना कोना गंगरेल बांध का एक छोर है और यहां बारो महिने पानी रहता और यह समुद्र जैसी लहरे उठती है।

Blogger :- Pushkar mishra 📝🖋️
 

कोई टिप्पणी नहीं:

नारायण पाल मंदिर, बस्तर छत्तीसगढ़

बस्तर के संभागीय मुख्यालय से मात्र 40 किलोमीटर दूर है नारायणपाल मंदिर, निर्माण शैली वास्तुकला भी बेजोड़ है। जगदलपुर में इंद्रावत...